फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Financial assistance sought from CM for tenants

काश्तकारों के लिए सीएम से मांगी आर्थिक सहायता

Fri, 23 Apr 2021 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Financial assistance sought from CM for tenants
पुरोला विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यमुनाघाटी में ओलावृष्टि से काश्तकारों की फसलों को पहुंचे नुकसान के बारे बताते हुए काश्तकारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में सीएम रावत से मुलाकात कर पार्टी के मंडल अध्यक्षों ने काश्तकारों की पीड़ा रखी। उन्होंने बताया कि यमुनाघाटी में दो दिनों से लगातार हो रही भारी ओलावृष्टि के कारण नौगांव, पुरोला व मोरी ब्लाक के काश्तकारों की सेब, टमाटर, गेहूं, आलू, मसूर, चुलू, खुमानी, पुलम आदि फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे बैंकों से उठाए गए ऋणों की अदायगी करनी भी मुश्किल हो गई है। नौगांव मंडल अध्यक्ष मीना रावत ने बताया कि सीएम ने काश्तकारों की पीड़ा पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए हर संभव मदद की बात कही है। इस दौरान मंडल अध्यक्षों में नौगांव सहित डामटा मंडल अध्यक्ष बचन चौहान, मोरी के सोवेंद्र चौहान, सांकरी के सूरज रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed