फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   File a case against the accused for assaulting the priest

पुजारी से मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Fri, 13 Dec 2019 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
File a case against the accused for assaulting the priest
तटेश्वर देवता के पुजारी के साथ विगत दिनों हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने में विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले में संलिप्त आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीते 9 दिसंबर की शाम को डख्याटगांव स्थित तटेश्वर देवता मंदिर के पुजारी चंडी प्रसाद नौटियाल अपने यजमान के घर जा रहे थे, लेकिन तभी गांव के ही चंद्र सिंह ने पुजारी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। घायल पुजारी को बड़कोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां से उसे देहरादून रेफर किया गया। इस बीच पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एनसीआर काटकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया, लेकिन पांच दिन बाद भी आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पुजारी के परिजनों व अन्य ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

मामले में शुक्रवार को ग्रामीणों ने बड़कोट थाने पहुंचकर हंगामा किया। साथ ही घायल पुजारी को पुलिस के पास छोड़कर उसकी देखभाल करने को कहा। इस दौरान सभी लोगों ने एसडीएम के पास जाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष एससी घिल्डियाल का कहना है कि पुजारी के परिजनों की तहरीर पर पहले ही आरोपी के खिलाफ एनसीआर काटी जा चुकी है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर न्यायालय से अनुमति लेनी पड़ेगी, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed