फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fields and cowsheds came under the grip of forest fire

जंगल की आग की चपेट में आए खेत व गोशाला

Mon, 25 Apr 2022 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fields and cowsheds came under the grip of forest fire
जंगल की आग की चपेट में आई गौशाला - फोटो : UTTER KASHI
टौंस वन प्रभाग के जंगल फिर आग की चपेट में है। सोमवार को हुडोली गांव के घटटूगाड़ में गेहूं के दो खेतों सहित एक गोशाला आग की भेंट चढ़ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे अन्य खेत आग की चपेट में आने से बच गए। ।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से टौंस वन प्रभाग के जंगल फिर आग की चपेट में हैं। अब तक कई हेक्टेयर वन संपदा जल कर राख हो चुकी है। सोमवार को करीब तीन बजे टौंस वन प्रभाग के बिणाई क्षेत्र के जंगल से आग हुडोली गांव के घटटूगाड़ तोक के खेतों व गोशाला तक पहुंच गई, जिसमें विजेंद्र सिंह व उपेंद्र सिंह की गोशाला आग की चपेट में आ गई। आग से हरिपा लाल, बरफिया, भागीरथ के गेहूं के खेत भी जल गए।। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जिससे अन्य खेत आग की चपेट में आने से बच गए। नेगी ने बताया कि मौके पर पहुंचे करीब तीन दर्जन ग्रामीणों ने हुडोली क्षेत्र के जंगलों की आग भी बुझा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed