फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fear of jumping in the river of youth, search operation started

युवक के नदी में कूदने की आशंका, सर्च अभियान शुरू

Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Fear of jumping in the river of youth, search operation started
डुंडा बाजार से एक युवक मंगलवार देर रात से लापता है। युवक के कपड़े एवं चप्पल रनाड़ी गांव के निकट झूला पुल पर मिलने से उसके नदी में कूदने की आशंका पर पुलिस द्वारा यहां खोज अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय सनूप लाल पुत्र बचन लाल निवासी सिंगुणी धनारी डुंडा बाजार में रहता है। मंगलवार देर रात को वह घर से लापता हो गया था। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की, तो डुंडा बाजार से रनाड़ी गांव को जोड़ने वाले झूला पुल पर लापता युवक के कपड़े व चप्पल बरामद हुई। जिससे उसके नदी में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है। चौकी प्रभारी एसआई रमन बिष्ट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक किसी घरेलू तनाव से गुजर रहा था। आशंका जताई जा रही है की संभवत: उसने नदी में छलांग लगाई होगी। परिजनों की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed