फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Fasting begins to bring Yamunotri into existence

यमुनोत्री को अस्तित्व में लाने के लिए अनशन शुरू

Mon, 01 Nov 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Fasting begins to bring Yamunotri into existence
अनशन पर बैठे समिति के लोग - फोटो : अमर उजाला
पूर्व में घोषित यमुनोत्री जनपद को अस्तित्व में लाने की मांग के लिए 81 वर्षीय बुजुर्ग बासुवानंद डिमरी ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। सोमवार को वे तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे। जनपद को अस्तित्व में लाए जाने के लिए स्थानीय निवासी लंबे समय से संयुक्त (घोषित) जनपद संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलित हैं। इसके लिए कई बार प्रदर्शन, मशाल जुलूस आदि हो चुके हैं। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष अब्बल चंद कुमाई व अनशनकारी बासुवानंद ने कहा कि 15 अगस्त 2011 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश चंद्र पोखरियाल ने चार जनपदों की घोषणा की थी। इनमें कोटद्वार, यमुनोत्री, डीडीहाट व रानीहाट शामिल थे। अब तक इन जनपदों को अस्तित्व में नहीं लाया गया है। अब स्थानीय निवासियों ने आर-पार की लड़ाई शुुुरू की है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। अनशन जारी रहेगा। सोमवार को अब्बल चंद कुमाई, भरत सिंह चौहान, रामानंद डबराल आदि ने बड़कोट हेलीपैड पर मुख्यमंत्री को इस संबंध में मांग पत्र भी सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed