{"_id":"60feb4ac8ebc3e587b5f17b3","slug":"fast-unto-death-if-the-gynecologist-is-not-posted-utter-kashi-news-drn3855772140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रोग विशेषज्ञ तैनात न हुई तो आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रोग विशेषज्ञ तैनात न हुई तो आमरण अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पुरोला में महिला रोग विशेषज्ञ तैनात करने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भी भेजा है। जल्द महिला चिकित्सक तैनात न होने पर ग्रामीणों ने 15 अगस्त से सीएचसी परिसर में प्रदर्शन के साथ ही आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
बीते शनिवार को विकासखंड पुरोला के धिवरा गांव में मृत नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की भी मौत हो गई थी। रक्तस्राव न रुकने पर सीएचसी पुरोला के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। प्रसूता ने हायर सेंटर जाते हुए रास्ते में ही डामटा के पास दम तोड़ दिया था। स्थानीय निवासियों ने रवांई घाटी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर आक्रोश जताया था। स्थानीय निवासियों का कहना था कि यहां के अधिकांश स्वास्थ्य केंद्र रेफर सेंटर बने हुए हैं। सोमवार को कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। स्थानीय निवासियों ने सीएचसी पुरोला में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती, ब्लड बैंक, आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो 15 अगस्त से सीएचसी परिसर में प्रदर्शन के साथ ही अनशन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में राकेश रतूड़ी, अरविंद, प्रदीप, खजान सिंह, हरीश लाल, अजय भारती, छविलाल आदि शामिल थे।