{"_id":"6873b0a428f9acbc26011bb8","slug":"facilities-will-be-provided-in-more-than-35-polling-stations-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-113676-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: 35 से अधिक मतदान केंद्रों में करवाई जाएगी सुविधाएं मुहैया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: 35 से अधिक मतदान केंद्रों में करवाई जाएगी सुविधाएं मुहैया
Sun, 13 Jul 2025 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 13 Jul 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से जल्द व्यवस्थाओं की रिपोर्ट देने को कहा
उत्तरकाशी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चयनित लगभग 35 से अधिक मतदान केंद्रों पर अभी बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से इस संबंध में जल्द ही रिपोर्ट मांगकर उन स्थानों पर व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि इनमें से अधिक वे विद्यालय हैं जो बंद हो चुके हैं। इसलिए उन मतदान केंद्रों में अस्थायी बिजली और पानी का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने पुरोला ब्लॉक के मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान स्थलों, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण व उनकी संख्या संबंधित इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय और रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से ऐसे मतदान केंद्रों की सूची मांगी गई जहां पर बिजली और पानी की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
अब तक करीब 35 से अधिक मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां पर यह मूलभूत सुविधाएं नहीं है। इनमें अधिकांश वे विद्यालय हैं जो पूर्व में बंद हो चुके हैं। इसलिए उन स्थानों पर यह सुविधाएं नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर कार्य करने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना जरूरी है। इस मौके पर एसडीएम पुरोला मुकेश रमोला, बीडीओ सुरेश चौहान, अधिशासी अभियंता लोनिवि बलराम मिश्रा, अधिशासी अभियंता जल संस्थान देवराज तोमर, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं आदि मौजूद रहे।