फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Facilities restored in disaster-hit Kumrara village

आपदा प्रभावित कुमराड़ा गांव में सुविधाएं बहाल

Wed, 05 May 2021 08:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Facilities restored in disaster-hit Kumrara village
बीते सोमवार को अतिवृष्टि से आपदा प्रभावित हुए कुमराड़ा गांव में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। डीएम के आदेश के बाद गांव में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के साथ ही संपर्क मार्ग बहाल कर दिए गए हैं। साथ ही गांव के 90 प्रभावित परिवारों को अहेतुक सहायता भी वितरित की गई।
विज्ञापन

बीते सोमवार को चिन्यालीसौड़ प्रखंड के कुमराड़ा गांव में अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ था। गांव के बीच से बहने वाले बरसाती गदेरे में उफान आने से भारी पानी और मलबा लोगों के घर-दुकान एवं खेतों में जा घुसा था।
विज्ञापन

लोनिवि के ईई सुरेश तोमर ने बताया कि अतिवृष्टि से ध्वस्त हुए गांव के संपर्क मार्ग को चालू कर दिया गया है। एसडीएम देवेंद्र नेगी ने बताया कि गांव के 90 आपदा प्रभावित परिवारों को अहेतुक सहायता के तौर पर 3800-3800 रुपये की सहायता राशि वितरित की गई। आपदा से क्षतिग्रस्त भवन, खलिहान, मवेशी एवं फसल के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मूल्यांकन के बाद प्रभावितों को मानक के अनुसार सहायता राशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed