फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Face to face and head teachers in the rebel village

बागी गांव में शिक्षिकाएं व प्रधान आमने-सामने

Sat, 23 Jul 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Sat, 23 Jul 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
Face to face and head teachers in the rebel village
controversy - फोटो : amarujala

बागी गांव के स्कूल में तैनात शिक्षिकाओं और प्रधान के बीच हुआ विवाद पहले थाने और फिर उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जा पहुंचा। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने प्रधान पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और अन्य शिक्षिकाओं ने स्कूल आते-जाते अपशब्द कहने का आरोप लगाया है। जबकि प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं के समय पर विद्यालय नहीं आने से शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की है।

विज्ञापन


बता दें कि बागी गांव के कन्या जूनियर हाईस्कूल में 18 छात्राओं पर तीन और बेसिक स्कूल में 19 छात्र-छात्राओं पर दो शिक्षिकाएं तैनात हैं। शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद जब शिक्षिकाएं घर लौट रही थीं, तभी प्रधान सोबन सिंह भंडारी स्कूल में आए। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को विद्यालय की बदहाली के बारे में बता रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने शिक्षिकाओं के समय पर स्कूल नहीं आने से शिक्षा व्यवस्था बदहाल होने का आरोप लगाया। इस पर शिक्षिकाओं ने आपत्ति जताई और दोनों पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया। कन्या जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका सुनीता ने थाने पहुंचकर प्रधान पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और अपनी जान को खतरा होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापिका समेत अन्य शिक्षिकाओं ने प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों पर अपशब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाने और उपखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे प्रधान एवं ग्रामीणों ने शिक्षिकाओं के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए विद्यालयों में शिक्षा की बदहाली के लिए शिक्षिकाओं के देर से स्कूल आने को जिम्मेदार ठहराया।


उन्होंने शिक्षिकाओं को अन्यत्र ट्रांसफर नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। थानाध्यक्ष रविंद्र यादव ने दोनों पक्षों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया। उपखंड शिक्षा अधिकारी अनीता द्विवेदी ने कहा कि वे मामले की जांच रिपोर्ट 27 जुलाई को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को सौंपेंगी। इस मौके पर बागी के प्रधान सोबन भंडारी, कोट के प्रधान वीरेंद्र पंवार, फिंचर सिंह नेगी, प्रताप सिंह, मालचंद, बचन दास, पुलम प्रकाश, मुलमदास, त्रेपन सिंह, विजेंद्र पाल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed