{"_id":"65fecd9cbe890d15ff087bc2","slug":"eye-bank-will-be-opened-in-medical-college-dr-rizvi-uttarkashi-news-c-53-1-sri1002-104821-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में खोला जाएगा आई बैंक : डॉ. रिजवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में खोला जाएगा आई बैंक : डॉ. रिजवी
Sat, 23 Mar 2024 06:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 23 Mar 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
मरीजों को चश्मे अस्पताल से ही दिलाने के होंगे प्रयास
श्रीनगर। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के नेत्र रोग विभाग में लंबे समय बाद स्थायी प्रोफेसर के रूप में डॉ. युसूफ रिजवी ने कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. रिजवी इससे पूर्व देहरादून के दून अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक एवं नेत्र रोग विभाग में एचओडी के पद पर कार्य कर चुके हैं। वे 18 साल वायु सेना में व बरेली के मेडिकल कॉलेज में भी सेवाएं दे चुके हैं।
नेत्र रोग विभाग में एचओडी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. युसूफ रिजवी ने कहा कि उनका पहला मकसद है कि गढ़वाल क्षेत्र के लोगों को नेत्र रोग का बेहतर इलाज मिले। कहा कि मेडिकल कॉलेज में सबसे पहले आई बैंक की स्थापना की जाएगी, जिससे नए डोनर से मानव कॉर्निया को एकत्र करने के लिए एक जगह बन सके और कॉर्नियल दोष से प्रभावित नेत्रहीनों की आंखों में ट्रांसप्लांट किया जा सके।
इसके साथ ही मोबाइल सर्विस दूरस्थ क्षेत्रों में देना उनकी प्राथमिकता में रहेगा, जिससे लोगों को घर गांव में ही नेत्र संबंधी दिक्कतों की जानकारी एवं जागरूकता आ सके। प्रो. रिजवी ने बताया कि बेस चिकित्सालय में ही चश्मे बनाए जाए इसके लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ से कई मरीज आज भी इलाज के लिए दून जाते हैं।