{"_id":"60d0be0b8ebc3eb4404ad6d5","slug":"existing-devasthanam-board-should-be-dissolved-utter-kashi-news-drn382261265","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भंग होना चाहिए मौजूदा देवस्थानम बोर्ड’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भंग होना चाहिए मौजूदा देवस्थानम बोर्ड’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड होना चाहिए, लेकिन वर्तमान स्वरूप में नहीं। उन्होंने वर्तमान बोर्ड को भंग कर चारों धामों की अलग-अलग व्यवस्था और हक-हकूकों को समझकर ही बोर्ड का गठन किया जाना चाहिए।
सोमवार को जिले के चार दिन के भ्रमण पर पहुंचे कर्नल कोठियाल ने लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार से बातचीत की। उन्होंने कहा वर्तमान देवस्थानम बोर्ड भंग होना चाहिए। उसके बाद तीर्थ पुरोहितों के पुराने तरीके क्या थे, उनके जजमानों के साथ रिश्ते आदि को समझा जाना चाहिए। कहा कि यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों की जरूरतें, पूजा के तौर तरीके अलग-अलग हैं। व्यवस्था व हक-हकूकों को समझकर ही देवस्थानम बोर्ड बनना चाहिए। उन्होंने गंगोत्री विधानसभा से उपचुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी 2022 में उत्तराखंड नव निर्माण के संदेश के साथ राज्य की सभी सीटों पर चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में आप और भाजपा की सीधी टक्कर होगी। कहा कि दिल्ली की तरह राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पानी जैसी समस्याओं के हल के लिए प्लान तैयार किया किया गया है। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष राजेंद्र बुटोला, पुष्पा चौहान, विनीता, तनुजा, जसपाल, अनवीर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
इन्होंने ली पार्टी की सदस्यता
कर्नल अजय कोठियाल की प्रेसवार्ता के बाद कई लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। इनमें वन पंचायत सरपंच प्रेम सिंह पंवार, बचन सिंह राणा, धर्म सिंह चौहान, मान सिंह, अतुल भट्ट, मनवीर, राहुल भट्ट, बुद्धि सिंह नेगी, जसपाल, गब्बर सिंह गुसाईं, जयेंद्र भट्ट, नवीन, रणजीत नेगी, रोहित, अनकपाल, राजवीर पुरसोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
पर्वतारोही सविता के गांव पहुंचे कोठियाल
कर्नल कोठियाल सोमवार को मांउट ल्होत्से फतह करने वाली सविता कंसवाल के गांव लौंथरु पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने सविता की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों से निकली सविता ने जिले का मान बढ़ाया है।