{"_id":"6aa53c8cd39ff9c04a097d29","slug":"ex-servicemen-and-security-guards-protest-for-equal-pay-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122201-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: समान वेतन के लिए पूर्व सैनिकाें व सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: समान वेतन के लिए पूर्व सैनिकाें व सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन
Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम को ज्ञापन देने के बाद भी नहीं हो रही है समस्या हल
उत्तरकाशी। उपनल के तहत कार्यरत पूर्व सैनिकों और सुरक्षा गार्डों की समान वेतन समेत अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने से नाराज संगठन ने शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में नारेबाजी कर विरोध जताया। संगठन का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
पूर्व सैनिक एवं सुरक्षा गार्ड संगठन की मुख्य मांग उपनल के तहत कार्यरत सुरक्षा कर्मियों को अन्य उपनल कर्मचारियों की तर्ज पर समान कार्य के लिए समान वेतन देने की है। संगठन का कहना है कि सुरक्षा गार्डों से आठ से 12 घंटे तक लगातार ड्यूटी कराई जाती है। कई कर्मी दिन-रात और कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन इसके अनुरूप उनके मानदेय में व्याप्त विसंगतियां दूर नहीं की गई हैं।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उपनल की स्थापना ही पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हुई थी, लेकिन वर्तमान में सुरक्षा कर्मियों को ही वेतन संबंधी लाभों में पीछे रखा जा रहा है। उन्होंने मानदेय में उचित वृद्धि और सेवा सुरक्षा तय करने की भी मांग की। संगठन की ओर से पूर्व में मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में इन मांगों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया गया था।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंचकर संगठन कर्मियों जिला पंचायत अध्यक्ष को भी लिखित ज्ञापन देकर समान वेतन और वेतन विसंगतियां दूर करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सुरेश प्रसाद, बलदेव सिंह, शिवेंद्र सिंह, मुकेश नौटियाल, बिजेंद्र पंवार, रविंद्र पंवार, युद्धवीर सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।