{"_id":"601ed4ca8ebc3e4b6117ffe9","slug":"every-class-person-is-upset-with-bjp-negi-utter-kashi-news-drn3699954173","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा से है हर वर्ग का व्यक्ति परेशान : नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा से है हर वर्ग का व्यक्ति परेशान : नेगी
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, जिसमें जिला प्रभारी व पूर्व विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं के कारण हर वर्ग का व्यक्ति परेशान है। वर्ष 2022 में पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
सम्मेलन में जिला प्रभारी व पूर्व विधायक नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। जनता को कांग्रेस से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से ही वह जिला, ब्लॉक व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच रहे हैं। पूर्व विधायक गंगोत्री विजयपाल सजवाण ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों के चलते पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के कारण आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। सरकार को जनता की अदालत में अपनी नाकामियों का जवाब देना पड़ेगा।
सम्मेलन में पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व सैनिक राजेश सिंह, रमेश सिंह, खुशहाल सिंह, अतर सिंह व प्रवेंद्र सिंह को शॉल ओढ़ा कर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, मनमोहन मल्ल, प्रभावती गौड़, मनोज राणा, पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, कनकपाल परमार, दिनेश गौड़, दिनेश चौहान, कमल सिंह रावत, महावीर चौहान आदि मौजूद रहे।