{"_id":"600c58c28ebc3e33bf2f628a","slug":"energy-corporation-employees-and-villagers-fight-utter-kashi-news-drn3686559109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम कर्मियों व ग्रामीणों की बीच मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम कर्मियों व ग्रामीणों की बीच मारपीट
विज्ञापन
कोट गांव में बकाया बिजली के बिलों की वसूली को गई ऊर्जा निगम की टीम और ग्रामीणों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसे लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।
ऊर्जा निगम के जेई विकेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को वह अपने कर्मचारियों के साथ बिलों की वसूली के लिए कोट गांव गए थे। चेकिंग के दौरान केबल काटकर बिजली चोरी पकड़ी गई। कनेक्शन काटने और मीटर उतारने पर प्रधान व ग्रामीणों ने टीम के साथ गाली गलौच और फिर मारपीट की। वहीं ग्राम प्रधान बिशनलाल कोटवाल ने ऊर्जा निगम की टीम पर गांव की महिलाओं से अभद्रता करने के साथ उन्हें थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। इस पर चिन्यालीसौड़ थाने में क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई है।
शनिवार को मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय में प्रदर्शन कर संबंधित अफसरों के निलंबन और स्थानांतरण की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शूरवीर सिंह, त्रेपन सिंह, चतर सिंह, विक्रम लाल, छेड़ी देवी, मीना, लक्ष्मी, सरोजनी, गुलाबी, ममता, सोना, विमला आदि दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों ने की घटना की निंदा
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने टीम के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए सरकारी कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में गंगा सिंह पंवार, केदार सिंह, सोबत सिंह, प्रताप सिंह, अतर सिंह, जयप्रकाश, जयपाल सिंह, संतोष कुमार, दिनेश कुमार, वजिनय लाल, सुनील राणा, मदन लाल आदि शामिल रहे।