फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Emphasis on making India malnutrition free

भारत को कुपोषण मुक्त करने पर दिया जोर

Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on making India malnutrition free
कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : UTTER KASHI
कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। तीस दिन तक चले इस अभियान के तहत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों को कुपोषण से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करने के साथ ही पोषक वाटिका के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही भारत को कुपोषण मुक्त करने पर जोर दिया गया। बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र में इस अभियान का समापन किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा.पंकज नौटियाल ने बताया कि वर्ष 2022 तक भारत को कुपोषण मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया। बताया कि अभियान के तहत पोषण वाटिका लगाकर इसमें पौष्टिक सब्जी उत्पादन के गुर भी ग्रामीणों को सिखाए गए। उन्होंने कम जमीन की उपलब्धता की स्थिति में वर्टिकल गार्डनिंग अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर केंद्र के कृषि प्रसार विशेषज्ञ डा.गौरव पपनै ने ग्रामीणों को संतुलित आहार एवं पोषण प्रबंधन की जानकारी दी। अभियान को सफल बनाने में नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागड़े, वरुण सुप्याल, ख्यालीराम, रीतिका भास्कर, नेहा डोभाल आदि ने विशेष सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed