फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Emphasis on giving new direction to hill agriculture

पर्वतीय कृषि को नई दिशा देने पर जोर

Sat, 11 Sep 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on giving new direction to hill agriculture
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की ओर से दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसमें पर्वतीय कृषि के लिए कौशल कृषि विषय पर चर्चा की गई। इस दौरान काश्तकारों को आगामी सीजन में बोई जाने वाली सब्जियों के बीज की किट भी वितरित की गई।
विज्ञापन

प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. चित्रांगद सिंह राघव ने पर्वतीय कृषि को एक नई दिशा देने, कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के समावेश करने व पर्वतीय कृषि को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वेबिनार का आयोजन किया गया है। वेबिनार के पहले दिन केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, शिमला के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. संजीव शर्मा ने पर्वतीय क्षेत्रों में आलू की उन्नत उत्पादन तकनीकी के बारे में बताया। भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. जे स्टेनली ने पर्वतीय फसलों में एकीकृत कीट प्रबंधन और संरक्षित कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डा. अवनी कुमार सिंह ने पर्वतीय क्षेत्रों में आय वृद्धि के लिए संरक्षित खेती जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए। वेबिनार के दूसरे दिन कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के प्रधान वैज्ञानिक डा. कृष्ण कांत मिश्रा ने मशरूम उत्पादन तकनीकी एवं पर्वतीय फसलों में एकीकृत रोग प्रबंधन तथा बेमौसमी सब्जी उत्पादन पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डा. पंकज नौटियाल, डा. गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी, वरुण सुप्याल, ख्याली राम, रीतिका भास्कर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed