फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Emphasis on bringing the benefits of agricultural systems to villages

कृषि प्रणालियों का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर

Sat, 21 Nov 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on bringing the benefits of agricultural systems to villages
चिन्यालीसौड़ कृषि विज्ञान केंद्र में नर्सरी का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : UTTER KASHI
डीएम मयूर दीक्षित ने कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर यहां संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से नवीन कृषि प्रणालियों का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बीडीसी बैठक में शामिल होने चिन्यालीसौड़ पहुंचे डीएम मयूर दीक्षित ने यहां विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र परिसर के साथ ही कृषि प्रक्षेत्र, पॉलीहाउस, संग्रहालय, जल संचयन टैंक, मशरूम उत्पादन इकाई आदि का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। डीएम ने यहां एलडीपीई टैंकों में जल संचयन और सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए इन तकनीकों को भड़कोट गांव की तरह अन्य गांवों में भी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यहां प्रशिक्षण ले रहे किसानों व बीएससी कृषि के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात कर जानकारी ली। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा.पंकज नौटियाल , एसडीएम आकाश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, मुख्य उद्यान अधिकारी डा.रजनीश, एसओ विनोद थपलियाल, डा.गौरव पपनै, नीरज जोशी, रोहिणी खोब्रागडे, वरुण सुप्याल, ख्यालाल आर्य, रीतिका भास्कर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed