{"_id":"60a3c6828ebc3eadcc66861a","slug":"embezzler-arrested-for-allegedly-doubling-money-utter-kashi-news-drn3790530150","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन दोगुना करने का झांसा देकर गबन करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन दोगुना करने का झांसा देकर गबन करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने गबन के छह माह पुराने मामले में एक व्यक्ति को विकासनगर से गिरफ्तार कर लिया है। सुनाली गांव के एक ग्रामीण ने कम समय में धन दोगुना करने का झांसा देकर 3.12 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी।
पुरोला प्रखंड के सुनाली गांव निवासी मंदीप बोरियान ने अक्तूबर 2020 में पुरोला थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि प्रदीप कुमार अस्थाना ने उसे कम समय में धनराशि दोगुना करने का झांसा देकर पैसे लिए थे। इसमें उसने धोखाधड़ी करके 3.12 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले में प्रदीप के विरुद्ध धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया था। एसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर मामले की जांच एसआई अशोक कुमार को सौंपी गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल करते हुए विकासनगर क्षेत्र में दबिश दी, जिसमें दिनेश केष्टवाल को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रदीप अस्थाना एवं दिनेश केष्टवाल आदि द्वारा पुरोला में कैमुना क्रेडिट कंपनी संचालित की जा रही थी। इनके विरुद्ध मोरी थाने में भी गबन के मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अशोक कुमार, एसआई नवीन कुमार तथा कांस्टेबल नितेश बिजल्वाण शामिल रहे।