फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Electricity supply stalled in 43 villages in Uttarkashi

उत्तरकाशी में 43 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 06 Jan 2021 10:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled in 43 villages in Uttarkashi
जिले में दो दिन तक चली बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमने पर लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन जिले के 43 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। वहीं बर्फ खिसकने से गंगोत्री हाईवे बंद पड़ा है।
विज्ञापन

बारिश बर्फबारी से यमुनोत्री हाईवे समेत जिले में सभी सड़कों पर यातायात सुचारु है। बुधवार दोपहर बाद हर्षिल और धराली के बीच बर्फ खिसकने से गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया है, जिसे खोलने के प्रयास चल रहे हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों में पेयजल आपूर्ति भी सुचारु है। हालांकि बारिश से पेड़ गिरने एवं फॉल्ट आने के कारण भटवाड़ी प्रखंड में संगमचट्टी क्षेत्र के 6 गांव, डुंडा में ब्रह्मखाल क्षेत्र के 4 और गाजणा क्षेत्र के 8, नौगांव प्रखंड में 20, मोरी प्रखंड में 5 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी फॉल्ट ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के प्रयास में जुटे हैं।
विज्ञापन

सब स्टेशन में खराबी आने से कई गांवों में बिजली गुल
ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। मंगलवार रात को विद्युत सब स्टेशन ऊखीमठ में आई खराबी के कारण से केदारघाटी, मद्महेश्वर घाटी, तुंगनाथ घाटी समेत अन्य क्षेत्रों की बिजली सप्लाई ठप पड़ी है। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में भी 20 घंटे से अधिक समय तक पेयजल सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मोहित डबराल ने बताया कि सब स्टेशन के पैनल में दिक्कत आई है, जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है। गुप्तकाशी पैनल से बिजली सप्लाई का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन चिनग्वाड़ मोटर मार्ग के मलबे से पुनाड़ गदेरा-रुद्रप्रयाग पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। जलसंस्थान द्वारा दोपहर बाद पेयजल लाइन की वैकल्पिक मरम्मत कर सप्लाई बहाल की गई।
मेडिकल कॉलेज और गढ़वाल विवि में विद्युत आपूर्ति ठप
गढ़वाल विवि में आठ घंटे बाद आई बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में स्थित कंपेक्ट विद्युत सब स्टेशन फुंक गया, जिससे अस्पताल में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अस्पताल में जनरेटरों से वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वहीं, गढ़वाल विवि के चौरास परिसर मेें भी विद्युत आपूर्ति बाधित है।
बुधवार सुबह करीब छह बजे अग्निशमन विभाग को बेस अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली। लीडिंग फायरमैन कृपा राम शर्मा ने बताया कि आग अस्पताल के विद्युत ट्रांसफार्मर और पैनल में लगी थी। बारिश में करंट का खतरा देखते हुए पैनल में आ रही बिजली कटवाई गई। इसके बाद आग को बुझा लिया।
इधर, मेडिकल कॉलेज के विद्युत अनुभाग के कर्मचारी प्रमोद पंवार ने बताया कि कंपेक्ट विद्युत सब स्टेशन में आग लगने से बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। आग से एचटी लाइन की तीन केबल और पैनल फूंक गए। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है, जबकि बेस अस्पताल में बृहस्पतिवार तक आपूर्ति हो पाएगी। फिलहाल जनरेटरों से विद्युत आपूर्ति की जा रही है।

वहीं, गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में भी बुधवार सुबह से बिजली गुल है। विवि के सहायक अभियंता नरेश खंडूड़ी ने बताया कि दो दिन पहले विवि के सब स्टेशन में खराबी आई थी, जिसको दूर कर लिया गया। बुधवार सुबह पुन: विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। परिसर की लाइन ठीक है, लेकिन ऊर्जा निगम की लाइन में दिक्कत है। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता वाईएस तोमर ने बताया कि विद्युत लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed