फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Electricity and mobile network are down in Yamunotri Dham for four days

Uttarkashi News: यमुनोत्री धाम में चार दिन से बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप

Mon, 03 Mar 2025 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 03 Mar 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity and mobile network are down in Yamunotri Dham for four days
मंदिर के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को उठानी पड़ रही है भारी दिक्कत
विज्ञापन

बडकोट। यमुनोत्री धाम में बारिश बर्फबारी के चलते चार दिन से बिजली और मोबाइल नेटवर्क ठप है, जिससे वहां रहने वाले मंदिर कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को भारी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।
पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते यमुनोत्री धाम में बिजली और मोबाइल नेटवर्क व्यवस्था बंद पड़ी है। हालांकि कुछ सोलर लाइट लगाई गई है, लेकिन मौसम अनुकूल नहीं होने वह भी अधिक समय तक चालू नहीं रह पा रही है। इसलिए बर्फ के बीच मंदिर और पुलिस कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के चौकीदार मनपाल रावत ने बताया कि पिछले चार दिन से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। साथ ही नेटवर्क व्यवस्था भी ठप हो गई है। उन्होंने बताया कि डेढ़ किमी बर्फ में पैदल चलकर देव दर्शनी तक पहुंच कर इधर-उधर संपर्क किया जा रहा है। कहा कि धाम सहित आसपास करीब दो फीट ऊंची बर्फ अभी तक जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व पंच पंडा समिति अध्यक्ष मनमोहन उनियाल आदि ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर यमुनोत्री धाम की बिजली एवं नेटवर्क व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इधर, ऊर्जा निगम के एई मनोज सेमवाल ने बताया कि भंडेली गाड़ के पास विद्युत पोल गिरा है। उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed