फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Elderly woman injured by bear

Uttarkashi News: भालू ने बुजुर्ग महिला को किया घायल

Mon, 01 Dec 2025 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 01 Dec 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman injured by bear
फोटो सहित
विज्ञापन

भटवाड़ी। विकासखंड मुख्यालय के पाही गांव में भालू ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
सोमवार को विकासखंड भटवाड़ी मुख्यालय के पाही गांव की बुजुर्ग रुक्मणी देवी (65) पत्नी सुरेंद्र सिंह दोपहर तीन बजे गांव के पास बनी छानी में मवेशियों को पानी व चारा देने जा रही थीं कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने अचानक उनपर हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भालू को भगाया। मगर तब तक भालू ने महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। भालू की हमले की ये 13वीं घटना है। संवाद
विज्ञापन


वन्य जीवों के हमले में मृतकों के परिजनों को मिले एक करोड़ का मुआवजा
उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर जंगली जानवरों में घायल होने वाले व्यक्तियों को 25 लाख और मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मुलाकात किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। हमले में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। कहा कि सरकार ने कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर मृतकों को 10 लाख मुआवजा देने जाने की बात कही है जो पर्याप्त नहीं है। कहा कि जंगली जानवरों के हमले में मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये एवं घायल को 25 लख रुपये मुआवजा देने, ग्रामीणों के खेतों के सुरक्षा के लिए ठोस रूपरेखा बनाने की मांग की। साथ ही युवाओं को रोजगार दिलाने, अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने, कूड़ा निस्तारण सहित अन्य मांगों के निस्तारण की मांग की। इस मौके पर यूकेडी नेता किरन रावत, विक्रम सिंह नेगी, विष्णुपाल सिंह रावत, संतोष, जितेंद्र कुमार, जसपाल बिष्ट, लोकपाल राणा, कृष्णानंद बडोनी, सोनमाला रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed