फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Eight crore rupees spent but the road is in bad shape

आठ करोड़ रुपये खर्च लेकिन सड़क बदहाल

Fri, 03 Dec 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Eight crore rupees spent but the road is in bad shape
आठ करोड़ खर्च होने के बावजूद गंगोरी-अगोड़ा-डोडीताल मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। अस्सी गंगा घाटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग 2012 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस मोटर मार्ग से भटवाड़ी विकासखंड के आधा दर्जन से अधिक गांव जुड़े हुए हैं। ग्राम प्रधान नौगांव नीलम रावत, अगोड़ा ग्राम प्रधान मुकेश रावत ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए 10.25 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। इसमें से आठ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन सड़क बदहाल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुज पंवार, शैला देवी व सुनील राणा ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से भी कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता आशीष भट्ट ने बताया कि पुराने ठेकेदार ने लापरवाही से कार्य किया था। इसके उसका अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के लिए तीन बार और निविदाएं डाली गई हैं, लेकिन किसी ने निविदा नहीं भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed