{"_id":"62165f648b088d11f25bb4cb","slug":"education-department-facing-shortage-of-officers-utter-kashi-news-drn4048260197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों की कमी झेल रहा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों की कमी झेल रहा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग अधिकारियों की कमी से जूझ रहा है। स्थिति यह है कि विभाग में मुखिया का पद ही रिक्त चल रहा है। इसके अलावा जनपद में एक भी खंड शिक्षाधिकारी तैनात नहीं है। उप शिक्षाधिकारियों के भी आधे पद रिक्त हैं। विभाग का कहना है कि इस संबंध में पत्राचार किया जाता रहा है।
जिले में 127 माध्यमिक विद्यालय (इंटरमीडिएट व हाईस्कूल) हैं, जिनमें से मात्र 11 इंटर कालेजों में ही नियमित प्रधानाचार्य व 18 हाईस्कूलों में नियमित प्रधानाध्यापक तैनात हैं। इसके अलावा जनपद के 6 विकास खंडों में मात्र तीन ही उप शिक्षाधिकारी तैनात हैं, जिससे उप शिक्षाधिकारियों को दो-दो विकास खंडों का प्रभार सौंपा गया है। सबसे बुुरी स्थिति खंड शिक्षाधिकारियों की तैनाती की है। जनपद में 6 खंड शिक्षाधिकारियों के सापेक्ष एक भी नियमित खंड शिक्षाधिकारी तैनात नहीं है। सभी पद प्रभारी व्यवस्था पर संचालित हो रहे हैैं। शासन सीमांत जनपद में शिक्षा विभाग को लेकर इतना उदासीन बना हुआ है कि यहां इस मुखिया का पद ही रिक्त चल रहा है। माध्यमिक जिला शिक्षाधिकारी नरेश शर्मा मुख्य शिक्षाधिकारी का दायित्व देख रहे हैं।
- विभाग में अधिकारियों की कमी बनी हुई है। सीमित संसाधनों में बेहतर परिणाम के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। विभागीय कार्यों का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है। -नरेश शर्मा, प्रभारी सीईओ उत्तरकाशी।
विज्ञापन
14 मार्च से होंगी गृह परीक्षाएं
जनपद उत्तरकाशी में 14 मार्च से वार्षिक गृह परीक्षाएं होंगी। गृह परीक्षाओं के आयोजन के लिए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए सभी प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।