{"_id":"5867dc844f1c1b741aeeee2d","slug":"dunda-and-laid-the-foundation-stone-of-various-works-in-bhatvadhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंडा व भटवाड़ी में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डुंडा व भटवाड़ी में विभिन्न कार्यों का शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
programme
- फोटो : अमर उजाला
संसदीय सचिव एवं विधायक गंगोत्री विजयपाल सिंह सजवाण ने शनिवार को डुंडा ब्लाक के भटवाड़ी (धनारी) में उमावि का उच्चीकरण कर जीआईसी भटवाड़ी (धनारी) किया। वहीं, इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत नाबार्ड से स्वीकृत तीन करोड़ 70 लाख की लागत से धनपति नदी के दोनों ओर आबादी एवं कृषि भूमि की बाढ़ सुरक्षा कार्य एवं जसपुर में गूल का पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
जीआईसी भटवाड़ी (धनारी) में आयोजित कार्यक्रम में ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार ने क्रांतिकारी कदम उठाया है। जीआईसी का उच्चीकरण करने पर यहां के आठ गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर अध्यक्ष नत्थीलाल शाह, प्रमुख डुंडा कनकपाल परमार, शीशपाल पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन