फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dumping zone will be made parking during the travel period

यात्रा काल के दौरान डंपिंग जोन को बनाया जाएगा पार्किंग

Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Dumping zone will be made parking during the travel period
यात्रा सीजन के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को कोई समस्या न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

यात्रा काल के दौरान पार्किंग की समस्या से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने डंपिंग जोन पर अस्थायी पार्किंग की योजना तैयार की है। यमुनोत्री हाईवे पर ऐसी करीब 6 पार्किंग तैयार की जाएगी। जनपद के यात्रा पड़ावों पर भी पार्किंग की सुविधा विकसित की जा रही है। गंगोत्री हाईवे पर उत्तरकाशी शहर क्षेत्र में वन वे किया जाएगा। गंगोत्री आने वाले वाहन बड़ेथी ओपन गैलरी से आएंगे, जबकि धाम से लौटने वाले वाहन तेखला बाईपास से गुजरेंगे। इससे बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। डीएम मयूर दीक्षित का कहना है कि पार्किंग की समस्या से निजात के लिए यात्रा के दौरान डंपिंग जोन पर पार्किंग की व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके अलावा यात्रा पड़ावों पर भी पार्किंग सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed