फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Due to lack of budget, the business building and Dharamshala are in limbo.

Uttarkashi News: बजट के अभाव में व्यापार भवन व धर्मशाला अधर

Wed, 02 Sep 2026 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 02 Sep 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of budget, the business building and Dharamshala are in limbo.
शोपीस बना दो मंजिला भवन, धीरे-धीरे जर्जर होने की स्थिति में पहुंचा
विज्ञापन

बड़कोट। व्यापारियों और आम लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया व्यापार भवन वर्षों बाद भी उपयोग में नहीं आ पा रहा है। वहीं, पर्याप्त बजट के अभाव में धर्मशाला का निर्माण भी अधूरा पड़ा है। लाखों की लागत से तैयार दो मंजिला व्यापार भवन देखरेख के अभाव में धीरे-धीरे जर्जर होने की स्थिति में पहुंच रहा है।
नगर पालिका परिषद क्षेत्र में व्यापारियों के सामूहिक सहयोग और विभिन्न मदों से व्यापार भवन का निर्माण कराया गया था। भवन तैयार होने के बाद उम्मीद थी कि व्यापार मंडल की बैठकें, राष्ट्रीय पर्वों के कार्यक्रम और अन्य सामाजिक गतिविधियां यहां आयोजित होंगी लेकिन वर्षों बाद भी भवन का अपेक्षित उपयोग शुरू नहीं हो सका है। व्यापारियों की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि राष्ट्रीय पर्वों पर भी उन्हें हाईवे किनारे कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराना पड़ता है जबकि उनका अपना भवन मौजूद है।
विज्ञापन

वहीं, धर्मशाला का निर्माण पूरा होने से यमुनोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों और जरूरतमंद लोगों को भी सुविधा मिलेगी। व्यापारियों ने अधूरे निर्माण के लिए बजट जारी करने और भवन को जल्द व्यवस्थित करने की मांग की है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर सिंह रावत ने बताया कि भवन और धर्मशाला का निर्माण पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed