फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drum players tied the knot in Sainik Deepawali fair

सैनिक दीपावली मेले में ढोल वादकों ने बांधा समा

Fri, 29 Oct 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Drum players tied the knot in Sainik Deepawali fair
उत्तरकाशी में आयोजित सैनिक दीपावली मेले ढोल सागर प्रतियोगिता में पहुंचे ढोल वादकों की टीम। - फोटो : UTTER KASHI
विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले में ढोल वादकों ने समां बांध दिया। शुक्रवार शाम हुई ढोल सागर प्रतियोगिता में ढोल वादकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। उनकी ढोल की थाप से दर्शक झूमते नजर आए।
विज्ञापन

कोरोना काल के चलते तीन वर्ष बाद रामलीला मैदान में आयोजित सैनिक दीपावली मेला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें शुक्रवार को गाजणा भेटियारा, मुस्टिकसौड़, चिन्यालीसौड़, ज्ञाणजा, धनारी, बरसाली, गजोली व भंकोली से पहुंची सात टीमों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल द्वारा पुरस्कृत ढोल वादक उत्तम दास ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उन्होंने चौंतरी धूएल, पांडव नृत्य ताल, भगवती जागरण, भगवन शिव तांडव स्त्रोत्र ताल, मंगल बढ़ई ताल, भैरवी ताल, चैतुली ताल, ढोल दमाऊं द्वारा 33 करोड़ देवी-देवताओं के विसर्जन ताल की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजित ढोल सागर प्रतियोगिता में दिचली पट्टी चिन्यालीसौड़ के ढोल वादक प्रथम स्थान पर रहे। वहीं भंकोली असी गंगा घाटी दूसरे और साल्ड वरुणा घाटी तीसरे स्थान पर रही। वहीं भेटियारा गाजणा पट्टी चौथे, सिंगोट बरसाली पांचवें, बाड़ागड्डी छठे और उपरीकोट बरसाली सातवें स्थान पर रही। समिति में अध्यक्ष सूबेदार मेजर(सेनि.) विरेंद्र सिंह, संरक्षक सेनि. मेजर आएस जमनाल, मीडिया प्रभारी हवलदार गोपेश्वर प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे। निर्णायक मंडल में उत्तम दास, राम सिंह राणा, विजेंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed