फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Drill: 6.5-magnitude earthquake in Uttarkashi

मॉक ड्रिल : उत्तरकाशी में 6.5 तीव्रता का भूकंप

Fri, 30 Dec 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी Updated Fri, 30 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Drill: 6.5-magnitude earthquake in Uttarkashi
टास्ट फोर्स की टीमों ने बताया कैसे करना है बचाव - फोटो : amarujala
उत्तरकाशी में लगातार आ रहे भूकंप के झटकों को देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से भूकंप को लेकर मॉक ड्रिल करवाया गया। पूर्वाह्न 11.30 बजे उत्तरकाशी में 6.5 तीव्रता का बड़ा भूकंप आया। भूकंप से जानमाल के भारी नुकसान हो गया। भूकंप आते ही लोगों में दहशत फैल गई और लोग अफरा तफरा में घरों से भाग निकले।
विज्ञापन


मांडौं गांव में भूकंप से क्षतिग्रस्त मकानों के नीचे कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। भूकंप से नगरपालिका कांपलैक्स पर पुलिस सुविधा केन्द्र एवं बस स्टेशन बीआरओ सूचना बोर्ड के पास पांच भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गए। कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के तहत प्रशासन की इंसीडेंट रिस्पांस टीम को भारतीय मौसम विभाग देहरादून द्वारा सूचना मिली तो आपातकालीन परिचालन केन्द्र से सायरन बजा जिसके बाद इंसीडेट रिस्पांस टीम सक्रिय हुई। तीन टास्क फोर्स जिसमें प्रत्येक में आईटीबीपी, आर्मी, पुलिस, एसडीआरएफ, एनसीसी, एनएसएस के 10-10 लोगों का टास्क फोर्स एम्बुलेंस के साथ घटना स्थल के लिए रवाना होता है। इस दौरान दिखाया गया कि किस तरह भूकंप या अन्य आपदा आने पर रेस्क्यू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के रिसोर्स पर्सन बीबी गणनायक ने मॉक ड्रिल संपन्न होने के उपरांत जिला सभागार में इसकी समीक्षा की ओर मॉक ड्रिल में जो कमियां रही उसमें ओर सुधार लाने के दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर एसपी ददनपाल, सीडीओ उदय सिंह राणा, एडीएम पीएल शाह, एसडीएम सौरभ असवाल, शैलेन्द्र सिंह नेगी, मेजर आरएस जमनाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed