फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM visits the disaster-hit Kumrara village

डीएम ने किया आपदा प्रभावित कुमराड़ा गांव का दौरा

Tue, 04 May 2021 09:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
DM visits the disaster-hit Kumrara village
डीएम मयूर दीक्षित ने कुमराड़ा गांव पहुंचकर अतिवृष्टि से हुई तबाही का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को राहत कार्य एवं आपदा में क्षतिग्रस्त हुई व्यवस्थाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते सोमवार को अतिवृष्टि से कुमराड़ा गांव के बीच से बहने वाले बरसाती नाले में उफान आ गया था। बरसात के पानी के साथ आया भारी मलबा लोगों के घर-दुकानों और खेतों में जा घुसा। मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने एसपी मणिकांत मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों के गांव का दौरा किया। पता चला कि गांव के करीब तीन सौ परिवार आपदा से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

गांव की 110 हेक्टेयर कृषि भूमि, पेयजल लाइन, विद्युत आपूर्ति एवं संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही दो भैंस और दो बकरियां भी मलबे में दबी। गांव की दीपा देवी का मकान भी टूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को शीघ्र गांव की पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। घरों से मलबा साफ होने तक प्रभावित परिवारों के रहने और खाने की व्यवस्था स्कूल में करने को कहा। जिला पूर्ति अधिकारी को गांव में खाद्यान्न एवं रसोई गैस की आपूर्ति करने व मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को मृत पशुओं का मुआवजा देने और पशुचारे का प्रबंध करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा विस्थापन की मांग करने पर डीएम ने भूवैज्ञानिकों से सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम देवेंद्र नेगी, डा. प्रलयंकर नाथ, गोपाल भंडारी, देवेंद्र पटवाल, प्रकाश चंद रमोला, विजेंद्र रावत, विनोद पुरसोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed