फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   DM took the responsibility of the work of District Panchayat President

डीएम ने लिया जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्य का दायित्व

Sun, 23 Jan 2022 09:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
DM took the responsibility of the work of District Panchayat President
अनियमितताओं के आरोप में हटाए गए जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यों का दायित्व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ले लिया है। इस संबंध में सचिव पंचायतीराज नितेश झा की ओर से आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इस पर कार्यवाही करते हुए सरकार ने 7 जनवरी को उन्हें पद से हटा दिया था। तब से जिला पंचायत अध्यक्ष पद रिक्त चल रहा था। कुछ दिन पूर्व सचिव पंचायती राज नितेश झा ने जिलाधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यों का दायित्व ग्रहण करने के आदेश जारी किए थे। आदेश में वर्तमान में प्रदेश में आचार संहिता लगे होने की बात कहते हुए अगले आदेश तक जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्य एवं दायित्व जिलाधिकारी द्वारा निर्वहन किए जाने के लिए लिखा गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि शासन के आदेश के अनुसार उन्होंने अध्यक्ष के कार्यो व दायित्वों की जिम्मेदारी ले ली है। अब अगले आदेश तक वह इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed