{"_id":"58878b974f1c1bbb7ecf518b","slug":"district-to-ban-plastic-directive","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने जिले में प्लास्टिक, थर्माकॉल से बने पत्तल, बर्तन आदि की पैकिंग सामग्री का उपयोग, बेचने एवं भंडारण पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में पालिका, जिला पंचायत व वन विभाग के अधिकारी पॉलिथीन को पूर्ण रूप से बंद करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेचने वाले और खरीदने वाले का चालान किया जाए। इसके लिए 20 फरवरी तक जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि एओ पालिका उत्तरकाशी, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, नगरपंचायत गंगोत्री और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को अपने क्षेत्रों में सघन अभियान चलाकर पॉलिथीन का उपयोग बंद करें।
विज्ञापन
वहीं अपर जिलाधिकारी को पॉलिथीन प्रतिबंध के लिए सभी संबंधित अधिकारियों के साथ 10-10 दिन के अंतराल में समीक्षा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी ददनपाल, एडीएम पीलए शाह, एसडीएम भटवाड़ी नितिका खंडेलवाल, बड़कोट जयवर्धन शर्मा, डुंडा सौरभ असवाल, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत धर्मेंद्र सिंह रावत, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार कुरील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन