{"_id":"67e69c22a473567d5608ec28","slug":"district-plan-works-should-be-done-in-naugaon-purola-and-mori-with-barkot-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111729-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: नौगांव, पुरोला और मोरी में जिला योजना के कार्य बड़कोट से कराए जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: नौगांव, पुरोला और मोरी में जिला योजना के कार्य बड़कोट से कराए जाए
Fri, 28 Mar 2025 06:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 28 Mar 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
भाजपाइयों ने मुख्य अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम को भेजा ज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अभियंता उत्तराखंड पेयजल निगम से मांग की है कि नौगांव, पुरोला और मोरी ब्लॉक में जिला योजना, आपदा के कार्याें का संचालन बड़कोट स्थित कार्यालय के माध्यम से करवाया जाए।
भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि मोरी तहसील के आराकोट से जिला मुख्यालय करीब 200, पुरोला और नौगांव से सवा सौ किमी दूर है। ऐसी स्थिति में दोनों मदों से संचालित योजनाओं की कार्रवाई के लिए उन्हें उत्तरकाशी की दौड़ लगानी पड़ती है। कई बार समय से कार्य नहीं होने पर उन्हें होटलों में रुकना पड़ता है।
बीते माह बड़कोट तहसील में विभाग की ओर से यमुना घाटी के लिए पृथक से परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा पेयजल निगम डिवीजन की स्थापना की गई है। जिला योजना, आपदा और अन्य मदों के तहत क्रियान्वित योजनाओं का संचालन बड़कोट डिवीजन के तहत करवाए जाने से उन्हें अनावश्यक रूप से जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष नौगांव अमिता परमार, मंडल अध्यक्ष कालिंदी प्रवीन असवाल, अमित रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी जगमोहन चंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल आदि मौजूद रहे। संवाद