फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dispute between villagers and VDO is not stopping in Pali village

ब्लाक कर्मियों के खिलाफ ग्रामीणों का जुलूस प्रदर्शन

Sat, 12 Nov 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Dispute between villagers and VDO is not stopping in Pali village
नौगांव ब्लॉक के पाली गांव में ग्रामीणों व ग्राम विकास अधिकारी के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने ब्लॉक कर्मियों के खिलाफ ढोल-नगाड़े के साथ प्रदर्शन किया। वहीं संयुक्त कर्मचारी संगठन का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ब्लॉक कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन कर तहसील मुख्यालय में धरना दिया। इस दौरान तीन सूत्री मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पाली गांव के साथ नौगांव ब्लॉक में अब तक मनरेगा, राज्य वित्त, केंद्रीय वित्त व अन्य विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच, बीडीओ को बर्खास्त करने की मांग की गई। प्रदर्शन में मनोज प्रसाद, अनुसूया लाल, मनवीर रावत, ब्रह्मानंद, विजय राणा, हरदेव राणा, अरविंद सिंह, मुलक राज, गोविंद सिंह, संदीप बडोनी, राजेंद्र नौटियाल, सूर्य प्रसाद, जगमोहन शामिल रहे। इधर, विकास खंड मुख्यालय में संयुक्त कर्मचारी संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इसके समर्थन में क्षेत्र के कई प्रधान भी धरने पर बैठे। धरनास्थल पर पहुंचे सीओ सुरेंद्र भंडारी से कर्मचारियों की वार्ता विफल रही।
विज्ञापन

ये है मामला
बीते सोमवार को पाली गांव के पुथली तोक में पेयजल योजना की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम आई थी। इस दौरान शिकायतकर्ता पूर्व ग्राम प्रधान के पति भीष्म राणा की जांच की कार्रवाई की वीडियो बनाने को लेकर ग्राम विकास अधिकारी अनीता चौहान से विवाद हो गया जो हाथापाई तक पहुंच गया। बाद में वीडीओ ने बड़कोट थाने में भी मामले को लेकर तहरीर दी। वहीं भीष्म चंद ने वीडीओ पर उसके बेटे के साथ छीनाझपटी और हाथापाई का आरोप लगाया था। घटना के बाद जहां संयुक्त कर्मचारी संगठन ब्लॉक मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने भी कर्मचारियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed