{"_id":"5feb61e88ebc3e3b6d3f8c8c","slug":"discussions-on-the-work-of-reliance-foundation-utter-kashi-news-drn3661238112","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस कंपनी के संस्थापक धीरू भाई अंबानी की 88वीं जयंती के उपलक्ष्य में रिलायंस फाउंडेशन की ओर से डुंडा प्रखंड के मसोन एवं सांगुसेरा गांव में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें फाउंडेशन के कार्यों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मसोन अमृत ग्राम संगठन की अध्यक्ष लखमा देवी ने बताया कि वर्ष 2018 से गांव में रिलायंस फाउंडेशन की मदद से जल संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। खरवां गांव के जितेंद्र नेगी ने गांव में पेयजल प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। मांडियासारी गांव के जयेंद्र रावत ने बताया कि फाउंडेशन की मदद से गांव में पानी की समस्या का समाधान हो गया है। हिम पटारा संगठन की अध्यक्ष सरतमा देवी ने बताया कि गांव में 35 परिवारों ने पोषण वाटिका बनाई है। उन्होंने बताया कि गांव में किचन गार्डन की सिंचाई के लिए 2000 लीटर क्षमता के टैंक और कंपोस्ट पिट का निर्माण कराया जा रहा है।
डांग गांव के मनोज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने शर्माली गाड़ में जल संरक्षण अभियान के तहत आठ चाल खाल का जीर्णोद्धार एवं दो चाल का निर्माण किया गया। जसपुर गांव के श्यामलाल ने बताया कि गांव में फाउंडेशन की मदद से पोषण वाटिका का निर्माण कर ग्रामीण अपनी जरूरत की सब्जियां उत्पादित कर रहे हैं। इस मौके पर फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक कमलेश गुरुरानी, अनिल रावत, सरिता राणा, पूनम बिष्ट, जितेंद्र नेगी, रजनी, कविता, लखमा देवी, सक्कू देवी आदि मौजूद रहे।