फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Disabled woman dies of electrocution in Barkot

Uttarkashi News: बड़कोट में करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत

Fri, 27 Feb 2026 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 27 Feb 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Disabled woman dies of electrocution in Barkot
बड़कोट में करंट लगने से दिव्यांग महिला की मौत
विज्ञापन

बड़कोट। तहसील क्षेत्र में स्थित सुनाल्डी गांव निवासी एक दिव्यांग महिला की करंट लगने से मौत हो गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित किया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह सुनाल्डी गांव की मीना देवी (48) पत्नी एन सिंह राणा अचानक पानी गरम करते हुए रॉड हीटर के करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद सिंह राणा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मृतका मीना दिव्यांग थीं। मृतका के पति भी दिव्यांग हैं। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक रूप से पहले से ही संघर्ष कर रहे इस परिवार के सामने अब गंभीर संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग रखी है। करंट लगने की इस घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत ने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed