फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dialysis facility to be provided in district hospital in new year

नए साल में जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस सुविधा

Wed, 30 Dec 2020 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Dialysis facility to be provided in district hospital in new year
सब कुछ ठीक रहा तो नए साल में जिला अस्पताल में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं होने के कारण इस चिकित्सा सुविधा के लिए मरीजों को देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से जिला अस्पताल में यह सुविधा शुरू करने की मांग चल रही है। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा सचिव से मुलाकात कर इसे स्वीकृति दिला दी है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित करने की कवायद शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सचिव ने डायलिसिस मशीन स्थापित करने के लिए अस्पताल में एक हजार वर्ग फीट जगह उपलब्ध कराने के साथ ही इसके लिए जरूरी संसाधन एवं तकनीकी स्टाफ संबंधी सूचना मांगी है। विधायक गोपाल रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल भवन में उपलब्ध स्थान को डायलिसिस मशीन के लिए तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed