फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dhuink village team becomes winner in cricket tournament

क्रिकेट टूर्नामेंट में ढुइंक गांव की टीम बनी विजेता

Sun, 15 Nov 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Dhuink village team becomes winner in cricket tournament
नौगांव के गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : UTTER KASHI
प्रखंड के जरड़ा गांव में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में ढुइंक गांव की टीम ने विजेता का खिताब जीता, जबकि विजोरी गांव में शुरू हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में चोपड़ा गांव की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

नौगांव प्रखंड के जरड़ा गांव में बीते कई दिनों से क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ढुइंक और राडकोटि की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ढुइंक की टीम विजेता रही। फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता टीम के सचिन नाथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य दलवीर चंद ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इधर विजोरी गांव में भी जिला पंचायत सदस्य दलवीर चंद के हाथों क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मैच में राइंका बर्नीगाड़ की टीम को पराजित कर चोपड़ा गांव की टीम ने जीत हासिल की। इस मौके पर जगमोहन, अनिल कुमार, वीरेंद्र मोहन, संजय सेमवाल, मनवीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed