फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dharna in SP office for the arrest of Pradhan

प्रधान की गिरफ्तारी के लिए एसपी ऑफिस में धरना

Sat, 24 Jul 2021 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Dharna in SP office for the arrest of Pradhan
एससीएसटी विधवा महिला के मकान तोड़ने की आरोपी महिला प्रधान की गिरफ्तारी के लिए भीम आर्मी ने एसपी कार्यालय में धरना दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रधान की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर पुलिस गई थी, लेकिन प्रधान घर पर नहीं मिली।
विज्ञापन

विकासखंड डुंडा के ग्राम पंचायत टिपरा की महिला प्रधान पर गांव की ही एससीएसटी महिला का मकान तोड़ने का आरोप है। पीड़ित महिला शांता देवी ने प्रशासन को दी शिकायत में बताया था कि ग्राम प्रधान सीमा गौड़ ने रास्ता चौड़ीकरण के नाम पर उनके मकान का कुछ हिस्सा तोड़ दिया था, जबकि उनका मकान रास्ते के चौड़ीकरण में कोई बाधा नहीं पहुंचा रहा था। शांता देवी ने यह भी आरोप लगाया था कि उन्हें प्रधान की ओर से कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। शांता देवी की शिकायत पर महिला प्रधान के खिलाफ राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज किया गया था, जो बाद में रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया था। शनिवार को महिला प्रधान की गिरफ्तारी के लिए भीम आर्मी ने एसपी कार्यालय में धरना दिया। वहीं सीओ एचएल बिजल्वाण ने बताया कि महिला प्रधान की गिरफ्तारी के लिए उनके आवास पर पुलिस गई थी, लेकिन वह आवास पर नहीं मिली। जल्द ही आरोपी महिला प्रधान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed