फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Dharna in DM office for non-fulfilment of demands

मांगें पूरी न होने पर डीएम कार्यालय में धरना

Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Dharna in DM office for non-fulfilment of demands
उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन। - फोटो : UTTER KASHI
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। कर्मचारी प्रदेश में पुरानी पेंशन लागू करने, पदोन्नति पात्रता में पूर्व की भांति शिथिलता, कार्मिकों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने समेत 18 सूत्री मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। समिति के कर्मचारी उत्तरांचल कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष गोपाल राणा ने कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान कर्मचारियों ने डीएम मयूर दीक्षित के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांग पूरी नहीं की गई तो 27 सितंबर को देहरादून में विशाल रैली कर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जय प्रकाश बिजल्वाण, मोहन सिंह रावत, पवन रावत, त्रिलोक मराठा, शंभू प्रसाद भट्ट, अर्जुना चौहान, संदीप राणा, सूरमा पंवार, नीलम सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed