{"_id":"5867dd5c4f1c1b132ceeddf1","slug":"devisud-bridge-will-be-completed-in-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर बनकर तैयार हो जाएगा देवीसौड़ पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर बनकर तैयार हो जाएगा देवीसौड़ पुल
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी।
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिन्यालीसौड़ की दिचली, गमरी व बिष्ट पट्टी की करीब 50 हजार की आबादी को नए साल में देवीसौड़ पुल के रूप में नई सौगात मिलेगी। चिन्यालीसौड़ देवीसौड़ देवीसौड़ पुल के नए साल में जल्द तैयार होने की उम्मीद है। पिछले 10 सालों से आवागमन की दिक्कतों से जूझ रहे क्षेत्र की आबादी को नए साल में पुल के जरिए विकास की उम्मीद है।
विज्ञापन
टिहरी बांध की झील में हर साल छह महीने जलमग्न होने वाले पुराने देवीसौड़ पुल से क्षेत्र की 50 हजार आबादी का आवागमन ठप हो जाता है। वर्ष 2012 में तत्कालीन विजय बहुगुणा सरकार ने नए देवीसौड़ पुल का शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता की उम्मीदों को पंख लगाए। अब 2017 में ग्रामीणों की यह उम्मीदें पूरी होगी।
विज्ञापन
168 मी. स्पान का देवीसौड़ पुल 52 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है। वैसे देवीसौड़ पुल 2016 में बनकर तैयार होना था, लेकिन पुनर्वास विभाग के अधिकारियों ने पुल निर्माण में तकनीकी दिक्कतें आड़े आने पर जून 2017 तक हर हाल में पुल तैयार कर आवाजाही शुरू करने का दावा किया है।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में गमरी व दिचली पट्टी के 40 गांवों की करीब 50 हजार आबादी का आवागमन सुविधा का सपना तो पूरा नहीं हो पाया, लेकिन 2017 में दस सालों की लंबा इंतजार खत्म होने जा रहा है। पुनर्वास विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीवास्तव का कहना है कि जून 2017 में पुल तैयार हो जाएगा। देवीसौड़ पुल के बनने से सबसे अधिक सुविधा स्कूली बच्चों को होगी।