{"_id":"69b2a77ae64ae919b40889f4","slug":"develop-selfie-points-at-key-tourist-destinations-dm-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-118570-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन से जुड़े प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन से जुड़े प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करें: डीएम
Thu, 12 Mar 2026 05:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 12 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम ने पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की
उत्तरकाशी। डीएम प्रशांत आर्य ने जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधिक आवाजाही वाले पर्यटक स्थलों के थीम आधारित विकास पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने पर्यटन विभाग को पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए प्रमुख स्थलों पर सेल्फी प्वाइंट विकसित करने को कहा है।
डीएम ने बृहस्पतिवार को पर्यटन विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटकों की सुविधा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही प्रमुख पर्यटक स्थलों व अधिक पर्यटकों की आवाजाही वाले स्थानों पर वॉल पेंटिंग, म्यूरल्स आदि विकसित करें। उन्होंने साइनेज पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए जिससे पर्यटकों को स्थलों तक पहुंचने में सुविधा मिल सके। कहा कि पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। पर्यटन विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। बैठक में जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।