फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Devasthanam Board called back the officers and employees

देवस्थानम बोर्ड ने अधिकारियों-कर्मचारियों को वापस बुलाया

Mon, 02 Aug 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Devasthanam Board called back the officers and employees
देवस्थानम बोर्ड ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को मूल तैनाती स्थल पर वापस बुला लिया है। इसे देवस्थानम बोर्ड को समाप्त किए जाने का संकेत माना जा रहा है। आदेश में इसका कारण चारधाम यात्रा स्थगित होना बताया गया है।
विज्ञापन

चारों धामों के तीर्थ पुरोहित देवस्थानम बोर्ड भंग करने के लिए लंबे समय से आंदोलित हैं। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इससे उनके हित प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अब देवस्थानम बोर्ड ने एक पत्र जारी कर चारों धामों में तैनात अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को वापस अपने मूल तैनाती स्थल पर बुला लिया है। पत्र देवस्थानम बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से जारी किया गया है। पत्र में कर्मचारियों व अधिकारियों को वापस बुलाए जाने का कारण चारधाम यात्रा स्थगित होना बताया गया है। यमुनोत्री व गंगोत्री में देवस्थानम बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या करीब 18 है। हालांकि यमुनोत्री देवस्थानम बोर्ड में तैनात अनुसूया नेगी ने बताया कि अभी उन्हें ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जानकारी मिली है कि कर्मचारियों को वापस बुलाए जाने संबंधी पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed