फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Departmental action will be taken on the teacher who gives up food and water

अन्न जल त्यागने वाले शिक्षक पर होगी विभागीय कार्रवाई

Mon, 06 Sep 2021 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
Departmental action will be taken on the teacher who gives up food and water
अन्न जल त्याग करने वाले शिक्षक पर विभाग विभागीय कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। विभाग का कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय से निर्णय आने तक विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर सकता। शिक्षक बेवजह मामले को तूल दे रहा है।
विज्ञापन

जीआईसी मोरी में तैनात हिंदी प्रवक्ता प्रवीण कुमार तिवारी ने शिक्षक दिवस के दिन से अन्न जल त्याग दिया था। वर्ष 2011 में प्रवीण कुमार की हिंदी प्रवक्ता पद पर तैनाती हुई थी। प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि उन्हें वर्ष 2016 से चयन वेतनमान प्राप्त होना था, लेकिन अभी तक चयन वेतनमान नहीं दिया गया है। इतना ही नहीं उन्हें एरियर व बोनस का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है, जबकि इस संबंध में वह कई बार विभागीय अधिकारियों के समक्ष शिकायत कर चुके हैं। लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद सेमल्टी ने कहा कि शिक्षक बेवजह मामले को तूल दे रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। यदि शिक्षक को कई बार समझाया भी जा चुका है। बावजूद वे नहीं मा रहे हैं। यदि जल्द शिक्षक ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed