फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demonstration of Asha, Anganwadi workers and food mothers

आशा, आंगनबाड़ी एवं भोजन माताओं ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Sat, 08 Aug 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Asha, Anganwadi workers and food mothers
उत्तरकाशी। सरकारी कर्मचारी घोषित करने व न्यूनतम मानदेय 18 हजार प्रतिमाह आदि मांगों को लेकर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा भोजन माताओं ने जिला मुख्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन (एटक) के बैनरतले शनिवार को आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा भोजन माताएं जिला मुख्यालय पर एकत्र हुईं। उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी कोविड-19 के दौरान फ्रंटलाइन वॉरियर के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। सरकार ने अन्य सरकारी कर्मचारियों का तो 50 लाख का बीमा किया है, लेकिन उन्हें इस सुविधा से वंचित रखा गया है। मजदूर नेता कामरेड महावीर प्रसाद भट्ट ने कहा कि एक ओर तो सरकार महिला सशक्तीकरण का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर फ्रंटलाइन वॉरियर के तौर पर सेवाएं दे रही आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। प्रदर्शनकारियों में सुमनलता, रेखा नौटियाल, सरिता जोशी, ऊषा भट्ट, सुलोचना, करिश्मा, सुनीता, गंगा रावत, निर्मला उनियाल, विजया, निर्मला चौहान, रीना खरोला, सावित्री नौटियाल, सुलोचना राणा, भागेश्वरी, अर्चना बलूनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार। निश्चित मानदेय देने की मांग को लेकर दुगड्डा ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन उपकेंद्रों पर कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। शनिवार को कार्य बहिष्कार के दूसरे दिन मोटाढांक, पदमपुर, झंडीचौड़, लालपानी और काशीरामपुर तल्ला स्थित उपकेंद्र में आशा कार्यकर्ता एकत्र हुईं। यहां उन्होंने निश्चित मानदेय देने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। दुगड्डा ब्लाक की अध्यक्ष प्रभा चौधरी ने कहा कि अल्प मानदेय में आशाओं को अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो रहा है। प्रदर्शनकारियों में उपाध्यक्ष मीरा नेगी, गीता जदली, विजयलक्ष्मी, लक्ष्मी गुसाईं, संजू नेगी, माहेश्वरी देवी, सुनीता आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed