Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to seize the rights of the District Panchayat President

जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज करने की मांग

Wed, 07 Apr 2021 11:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Demand to seize the rights of the District Panchayat President
जिला पंचायत सदस्यों सहित कई भाजपाइयों ने यमुनाघाटी के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को ज्ञापन सौंपकर जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकार सीज कर भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, दलवीर चंद, अरुण रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मीना रावत, मुकेश टम्टा, रणवीर रावत, जगमोहन राणा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को सौंपे पत्र में कहा कि जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों पर जांच में घोटाले की पुष्टि हो चुकी है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने से जहां भ्रष्टाचारियों के हौसले बुलंद हैं, वहीं आम जनता में सरकार के प्रति गलत संदेश जा रहा है। इधर अलग यमुनोत्री जिले की मांग को लेकर अव्वल चंद कुमाईं, भरत सिंह चौहान आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। डीएलएड प्रशिक्षितों ने दीक्षा रावत की अगुवाई में मदन कौशिक को ज्ञापन सौंप कर शीघ्र नियुक्ति की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed