फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand to Make Rawain a District Intensifies; Struggle Committee Meets in Mori

Uttarkashi News: रवांई को जिला बनाने की मांग तेज, मोरी में संघर्ष समिति की बैठक

Sun, 26 Apr 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 26 Apr 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Demand to Make Rawain a District Intensifies; Struggle Committee Meets in Mori
मोरी क्षेत्र के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने समिति को दिया समर्थन
विज्ञापन

पुरोला। रवांई क्षेत्र को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है। इस मांग को लेकर रवांई जिला बनाओ संघर्ष समिति की मोरी में बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राज्य आंदोलनकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मोरी क्षेत्र के चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों ने समिति को पूर्ण समर्थन दिया। आंदोलनकारियों ने कहा कि रवांई क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है। प्रशासनिक सुविधा के अभाव में जनता को कई दिक्कतें होती हैं। ऐसे में रवांई को जिला बनाना समय की मांग है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलदेव असवाल ने बताया कि रवांई भौगोलिक रूप से विस्तृत और दुर्गम है। लोगों को छोटे कार्यों के लिए भी दूर जाना पड़ता है। समिति शांतिपूर्ण आंदोलन कर रही है और जिला घोषित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

समिति के सक्रिय सदस्य गोपाल चौहान ने कहा कि क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है। वे अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रही है। उन्होंने आने वाले समय में आंदोलन को और तेज करने की बात कही। यमुनाघाटी राज्य आंदोलनकारियों के अध्यक्ष पृथ्वीराज कपूर ने भी संघर्ष समिति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सभी आंदोलनकारी इस मांग में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed