{"_id":"6af707b932fc0902540b3cd5","slug":"demand-raised-for-construction-of-triple-story-parking-in-gyansoo-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-123310-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ज्ञानसू में ट्रिपल स्टोरी पार्किंग बनाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ज्ञानसू में ट्रिपल स्टोरी पार्किंग बनाने की उठी मांग
Fri, 13 Nov 2026 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव उत्तरकाशी शहर के ज्ञानसू क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए ट्रिपल स्टोरी पार्किंग बनाने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों को आए दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। होटल एसोसिएशन ने ज्ञानसू गैस गोदाम के नीचे यूजेवीएनएल की खाली पड़ी भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव दिया है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूड़ा ने बताया कि ज्ञानसू में ओपन टनल से बाजार टनल तक बड़ी आबादी निवास करती है। क्षेत्र में कई होटल भी संचालित हैं लेकिन वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों और होटल में आने वाले पर्यटकों के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं।
शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों और चारधाम यात्रियों की संख्या को देखते हुए ज्ञानसू में ट्रिपल स्टोरी पार्किंग का निर्माण जरूरी है। इसके लिए गैस गोदाम के नीचे खाली भूमि को चिह्नित कर प्रस्ताव को वेडर सड़क योजना में शामिल करने की मांग की गई है।