फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Demand for cancellation of assistant accountant recruitment exam

सहायक लेखाकार भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग

Wed, 22 Sep 2021 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Demand for cancellation of assistant accountant recruitment exam
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित सहायक लेखाकार परीक्षा रद्द किए जाने की मांग की गई है। इस संबंध में आयोग के सचिव को ज्ञापन भी भेजा है।
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती के लिए 12 से 14 सितंबर तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें नौ हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। राजकीय महाविद्यलय उत्तरकाशी के पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष पृथ्वी राज ने बताया कि अभ्यर्थियों के काफी विरोध के बाद भी परीक्षा ऑफलाइन नहीं कराई गई। आयोग द्वारा आश्वासन दिया गया कि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए अंग्रेजी के प्रश्नों का सही अनुवाद दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हिंदी अनुवाद गूगल ट्रांसलेट से किया गया था, जिसमें काफी अशुद्घियां थी। पृथ्वी राज ने कहा कि परीक्षा का पैर्टन भी पूर्व में हुई परीक्षाओं से बिल्कुल अलग था, जिससे अभ्यर्थी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में आशीष रावत, धीरज परिहार, पूजा थपलियाल, लव शर्मा, रेखा मोहनी तोमर, राहुल शर्मा, विक्रांत मनवाल आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed