{"_id":"57939ba24f1c1b4032c4b682","slug":"debuted-at-the-top-vrunawat-rituals","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुणावत शीर्ष पर शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुणावत शीर्ष पर शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
Religious ritual
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुणावत के शीर्ष पर स्थित विमलेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा, श्रीमद् देवी भागवत और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। शनिवार को क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की डोली की अगुवाई में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
पहले दिन व्यास पीठ से श्रीमद देवी भागवत कथा का प्रवचन करते हुए पं. माधव प्रसाद भट्ट ने देवी के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया। श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करते हुए पं. दिवाकर नैथानी ने कहा कि भागवत कथा जीवन जीने का ज्ञान देती है।
विज्ञापन
शिव महापुराण कथा का प्रवचन करते हुए परमांनद शास्त्री ने शिव की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर अमर सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह राणा, राजेंद्री देवी, सुनीता भट्ट, राकेश डंगवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन