फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Debris should be removed by keeping a watch near Syanachatti

Uttarkashi News: स्यानाचट्टी के पास निगरानी रखकर हटाया जाए मलबा

Sat, 12 Jul 2025 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 12 Jul 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Debris should be removed by keeping a watch near Syanachatti
डीएम ने दिए निर्देश, यमुनोत्री हाईवे पर लगाए गए बैली ब्रिज का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बड़कोट। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री हाईवे पर ओजरी बैली ब्रिज सहिज स्यानाचट्टी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यमुना नदी में स्यानाचट्टी के समीप लगातार निगरानी कर वहां से मलबे को हटाया जाए। वहीं कुपड़ा पुल निर्माण की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए
डीएम ने बड़कोट तहसील में यमुनोत्री मार्ग पर सिलाई बैंड, ओजरी, स्यानाचट्टी में आई आपदा के बाद चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओजरी पुल की भारवहन क्षमता, फाउंडेशन की मजबूती और पुल को जोड़ने वाले एप्रोच रोड का जायजा लिया। कहा कि ओजरी बैली ब्रिज यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने स्यानाचट्टी और सिलाई बैंड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वहां पर स्थानीय लोगों ने बताया कि यमुना नदी में अभी भी मलबा जमा है। इससे कई बार बारिश में जलस्तर बढ़ने से लोगों में भय का माहौल बन रहा है। वहीं दूसरी ओर कुपड़ा मोटर मार्ग पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन गांव के बच्चे स्यानाचट्टी के विद्यालय नहीं आ पा रहे हैं। इस पर डीएम ने यमुना नदी से मलबा हटाने और कुपड़ा पुल निर्माण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उसके बाद डीएम ने पुरोला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed